फिल्म संजू की ज़बर्दस्त कामयाबी के बाद राज कुमार हीरानी अब अपनी मुन्नाभाई सीरीज को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। लेकिन, ब्रेकिंग न्यूज़ ये है कि संजू की कमाई को लेकर हुई कथित अनबन के बाद राजकुमार हीरानी और संजय दत्त के रास्ते अलग हो चुके हैं। ऐसे में मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म में वही सुपर स्टार लौट आया है, जो इस सीरीज की पहली फिल्म की ओरीजनल च्वाइस था। देखिए अमर उजाला टीवी की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।