किसी डायरेक्टर की दोस्त कैटरीना कैफ जैसी करिश्माई ऐक्टर हो। फिल्म में रणबीर कपूर जैसा हीरो हो। साथ में अमिताभ बच्चन भी हों तो भला कौन सा प्रोडक्शन हाउस होगा ऐसा जो इस फिल्म को नहीं खरीदना चाहेगा। यही डायरेक्टर अगर कैटरीना कैफ के लाख चाहने पर भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने से मना कर दे तो भला सोचिए सलमान खान पर क्या गुजरेगी? लेकिन, एक डायरेक्टर है ऐसा जिसने न सिर्फ कैटरीना कैफ की अपने प्रोजक्ट से छुट्टी कर दी बल्कि तमाम दबावों के बावजूद अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ। चलिए, मिलवाते हैं आपको हिंदी सिनेमा के इस दबंग डायरेक्टर से और बताते हैं कि क्या है ये पूरा किस्सा?