13 अक्टूबर...एक ऐसा दिन जब एक कलाकार दुनिया में आया और दूसरा दुनिया से चला गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार और अभिनेता अशोक कुमार की। वक्त का खेल देखिए...13 अक्टूबर 1911 में अशोक कुमार का जन्म हुआ और ठीक इसी तारीख यानी 13 अक्टूबर 1987 को उनके भाई किशोर कुमार का निधन हुआ था।