शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के एमबीए कार्यक्रम में दाखिला आवेदन का मंगलवार आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। दाखिला कैट-2025 के स्कोर सहित दाखिला से जुड़े दूसरे मानदंडों के आधार पर मिलेगा। दाखिला के लिए करीब 75 सीट उपलब्ध है। दाखिला के लिए आवेदन की प्रक्रिया दस फरवरी को शुरू हुई थी।