फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ छात्रसंघ चुनाव, 67 फीसदी मतदान; छह नवंबर को आएंगे परिणाम

राहुल तिवारी Updated Tue, 04 Nov 2025 10:01 PM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव 2025-26 मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अध्यक्ष रवि कांत के अनुसार लगभग 67 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले चुनाव अप्रैल 2025 की तुलना में इस बार मतदान में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली। छह नवंबर को अंतिम परिणाम जारी होगा। हालांकि उससे पहले भी परिणाम जारी होने की संभावना है। जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार उसके बाद महासचिव और संयुक्त सचिव पर पांच-पांच और सबसे कम उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। जबकि अलग-अलग स्कूलों में काउंसलर के पदों पर 111 उम्मीदवार दावेदार है। इस बार सेंट्रल पैनल में करीब 30 फीसदी महिला उम्मीदवार है। जबकि काउंसलर के पद पर करीब 25 फीसदी महिला उम्मीदवार मैदान में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें