दिल्ली की क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का नया सत्र 27 जुलाई से शुरू होगा। इस टी-20 प्रतियोगिता में इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों की आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की ओर से किया जाएगा।