दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। रविवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 83 और न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।