त्विषा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी गई है। मामले में फांसी के लिए इस्तेमाल की गई कथित जिम्नास्टिक्स बेल्ट को लेकर चल रहे विवाद पर इस रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, एम्स की जांच में सामने आया है कि कथित लिगेचर मटीरियल (जिस चीज से फांसी लगाई गई बताई जा रही है) पर मिले स्किन टिश्यू गर्दन पर आई चोटों के पैटर्न से मेल खाते हैं। इसमें मेटल रिंग वाली जिम बेल्ट भी शामिल थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड की पूरी राय को गोपनीय रखा गया है, क्योंकि इसे अदालत के निर्देश के अनुसार सीलबंद लिफाफे में जांच एजेंसी को सौंपा गया है।