खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर पूर्वी दिल्ली के युवा खिलाड़ी लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसी में पूर्वी दिल्ली की एक निजी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी जितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।