फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से दोस्ती कर उगाही करने वाला गैंग पकड़ा, 3 महिलाएं और सरगना मनदीप गिरफ्तार

छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उससे उगाही करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं आरोपी समेत सरगना मनदीप को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साढ़े 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों में से एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और फिर नकदी और यूपीआई के जरिए 2.15 लाख रुपये की उगाही कर ली थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें