दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। हल्की बूंदाबांदी ने हवा में ठंडक घोल दी, जिससे बीते दिनों की तपिश से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। द्वारका सेक्टर-1 स्थित पावर हाउस के पास स्कूल की छुट्टी के बाद अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ छात्र बारिश की फुहारों में भीगते नजर आए, तो वहीं कई अभिभावक पहले से पहुंचकर अपने बच्चों का इंतजार करते दिखे।