हजरत निजामुद्दीन इलाके में दरगाह पत्ते वाली की दीवार और छत ढह जाने से हुई छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत के बाद एएसआई की टीम शनिवार को मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने दरगाह के आसपास बने सुंदर नर्सरी से सटे दीवार के आसपास उगे घास को साफ करने के निर्देश दिए हैं। यह सुंदर नर्सरी के छोटे बताशा वाली और बड़े बताशा वाली जगहों के करीब हैं।