बाहरी जिला की रानी बाग थाना पुलिस ने मैनहंट मिशन के तहत तीन भगोड़े बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रोहित उर्फ रोनी (28), नांगलोई निवासी बिट्टू उर्फ राजू (25) और महेंद्र पार्क निवासी रीतिक उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इन बदमाशों पर लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के मुताबिक, जिले में भगोड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया था। टीम स्थानीय मुखबिरों की सहायता से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को इन्हें इलाके से दबोच लिया।