फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केजरीवाल पर भाजपा का तंज, संजीवनी योजना AAP सरकार का झूठा चुनावी वादा

राजधानी दिल्ली में आगामी चुनाव से पहले आप पार्टी लगातार चुनावी वादे कर रही है। इसी को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल को घेरा है। भाजपा ने कहा कि संजीवनी योजना आप सरकार का झूठा चुनावी वायदा है। आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। इस योजना के अलावा आपने ऐसे कौन सी योजना है, जो दिल्ली में लागू की है और आपकी योजना से दिल्लीवासियों को कितना लाभ पहुंचा है। उसका आंकड़ा पेश करें। पीएम मोदी का गुणगान न हो इसलिए इसे लागू नहीं किया जाता है। जिस योजना की घोषणा कर रहे हैं। उसे लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं दिया है। भाजपा से दुश्मनी हो सकती है। लेकिन दिल्ली की जनता का नुकसान करने में जुटे हैं। दुर्भाग्य से 10 साल से आयुष्मान को लागू नहीं किया है। मनीष सिसोदिया ने वायदा किया था कि इसे लागू करेंगे। लेकिन नहीं किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें