दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून युसूफ, आप से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अब्दुल रहमान, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, छात्र राजनीति से आए रोहित चौधरी समेत दूसरे कई दिग्गज देंगे चुनौती।