फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: पुराने सिक्के-नोट बेचने के नाम पर करते थे ठगी, दो मामलों में तीन साइबर ठगों को पकड़ा

अनुज कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 07:13 PM IST

जिला पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले में पुराने सिक्के-नोट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में दर्ज केस के तहत पुलिस द्वारा आरोपी फैजल पुत्र अशरफ व मोहम्मद सोहेल पुत्र मौसम निवासी पथराली फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अपनी पहचान छुपाकर पुराने सिक्के और पुरानी करेंसी नोट बेचने का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर इनके खिलाफ ठगी की एक शिकायत दर्ज पाई गई। जबकि दूसरे मामले में पकड़े गए युवक पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ठगी का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव तेड निवासी अरमान पुत्र सैकुल है। अरमान फर्जी सिम कार्ड से बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी असली पहचान छुपाकर आमजन से साइबर ठगी करने की नीयत से कई मोबाइल फोन और सिम अपने कब्जे में रखता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे ठगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऑनलाइन पुराने सिक्के, नोट या किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें और संदिग्ध लिंक या नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें