नूंह जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडरी उपमंडल के गांव इंडरी, कलियाका और बरोटा में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माणाधीन ढांचों और सड़क नेटवर्क को हटाकर अवैध निर्माण पर रोक लगाई।