नोएडा पुलिस ने सौरभ यादव की लिखित तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है। आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अमन अवाना और आकाश अवाना को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन अवाना व आकाश अवाना ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोगों का इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर सुमित और सौरभ से कहासुनी हो गयी थी। उसी दिन हम लोगों ने सुमित और सौरभ को अपने ऑफिस के पास बुलाया। वहां पर हम लोगों के बीच वाद-विवाद ज्यादा बढ़ गया और हम लोगों ने सौरभ और सुमित के साथ मारपीट कर दी। नोएडा के सेक्टर 53 में तेज रफ्तार थार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवक तीन चार फीट उछलकर नाले में जा गिरा। हादसे के बाद थार सवार भाग निकाल। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।