ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने हनी ट्रैप से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि यह आरोपी लगातार लोगों को हनी ट्रैप के माध्यम से झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने का दबाव बनाकर ठगने का काम करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास नगद 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से जानकारी के आधार किराए के मकान रह रहे गिरोह के महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले की सभी पहलुओं पर जांच जारी है।