नोएडा में बीच सड़क पर लग्जरी स्पोर्ट्स कार से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। रील बनाने के शौक में फिर से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अक्सर स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बीच सड़क पर कार को 300 डिग्री तक घुमा दिया। जिससे पूरी सड़क पर धुआं-धुआं हो गया। वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। ट्रैफिक पुलिस गाड़ी की पहचान में जुट गई है। ये वीडियो नोएडा सेक्टर 44 के रोड का बताया जा रहा है।