फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर बाजार की पहचान बनीं टूटी सड़कें और खड़ी झाड़ियां, व्यापारियों ने बताई समस्याएं

विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Jul 2025 01:31 PM IST

ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर बाजार की पहचान अब टूटी सड़कों और खड़ी झाड़ियों से हो रही है। बाजार को जाने वाले मार्ग के शुरू होते ही बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हुई हैं। जिस कारण लोगों में बाजार नहीं होने का भ्रम हो जाता है और लोग आसपास की अन्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। जिससे लगातार दुकानदारों का व्यापार खत्म होता जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि बाजार को आने वाले मार्ग के लिए अगर कोई गूगल मैप का सहारा लेता है तो भटककर कहीं और ही पहुंच जाता है। आए दिन बाजार आने वाले सैकड़ों लोग गूगल मैप के कारण रास्ता भटक जाते हैं। जिस कारण लोगों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर बाजार में गुरुवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने समस्याएं बताईं। व्यापारियों का आरोप है कि बाजार को आने वाली सड़कों की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। हल्की सी बारिश होने पर सड़कों के गड्ढों में जलभराव हो जाता है। जिस कारण अक्सर लोग सड़क हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा बाजार में सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं है और न ही स्ट्रीट लाइटें सही से जलती है। सफाई नियमति नहीं होने के कारण काफी ज्यादा गंदगी फैली रहती है और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों के बराबर तक भरी रहती हैं। जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। जिस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें