केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिक्स विषय की परीक्षा शुक्रवार को एकल शिफ्ट (सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे) में जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सेक्टर-24 स्थित पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को “सिलेबस और एनसीईआरटी आधारित” बताया, हालांकि कुछ सेक्शनों में कठिनाई महसूस हुई।