गौतम बुद्ध नगर के दर्शकों को बृहस्पतिवार से वॉलीबॉल स्पर्धा में मुकाबले देखने को मिले। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित हुई इंटर रीजनल स्पोर्ट्स मीट के वॉलीबॉल स्पर्धा में पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें छह रीजनल की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दलेल सिंह और मुख्य अतिथि गेल के निदेशक (वित्त) राकेश कुमार जैन ने किया। दलेल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा दी।