फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में एसआईआर कैंप में पूरे हुए अधूरे काम

राहुल तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 09:37 AM IST

नोएडा सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में शनिवार को एसआईआर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सोसाइटी निवासियों ने एसआईआर से संबंधित अधूरे कार्यों को पूरा करवाया।सोसाइटी के एओए अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया कि सोसाइटी निवासियों के एसआईआर से संबंधित बहुत से कार्य अधूरे थे ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया था कि सोसाइटी के अंदर एक कैंप लगवा दिया जाए ताकि सभी के अधूरे कार्य पूरे हो सकें। निखिल ने इस कार्य के लिए एसडीएम अनुज नेहरा को धन्यवाद दिया। कहा कि निवासियों की सुविधा के लिए किसी भी आवासीय सोसाइटी में यह पहला एसआईआर कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में कार्य करवाने के बाद सोसाइटी निवासियों ने भी धन्यवाद किया। इस दौरान जिला ग्राम उद्योग अधिकारी ज्योति और उनकी टीम के साथ बीएलओ आदेश त्यागी का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें