फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा का सेक्टर थीटा बदहाल: सीवर, पानी जैसी सुविधाएं 16 साल से नहीं, लोगों में रोष, जानें क्या कहा

अनुज कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 05:48 PM IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर थीटा की छह प्रतिशत आबादी में रहने वाले निवासियों ने सुविधाएं नहीं मिलने पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में सेक्टर का आवंटन हुआ था। कई साल बीतने के बाद भी सीवर, पानी, रास्तों की व्यवस्था ठीक प्रकार से नहीं कर पाई है। सेक्टर में शहर का सबसे बड़ा पार्क हैं, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी से बदहाल है। यहां आजतक पानी की सप्लाई प्राधिकरण बहाल नहीं कर पाया है। सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। सीवर जगह जगह ओवर फ्लो हो रहे है। मेंटेनेंस का जो कार्य चल रहा है। उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। दीपक कुमार भाटी ने कहा कि हम लोग आज सेक्टर की समस्याओं के लिए इकट्ठा हुए है। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यदि समाधान नहीं होता है तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर भवर सिंह,डॉक्टर कर्ण सिंह,देवेंद्र अवाना, तिलकराम भाटी,सरजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें