जेवर एयरपोर्ट को जाने वाली सर्विस रोड को रबूपुरा में किसानों से कब्जा मुक्त कराकर यमुना प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया। रबूपुरा में लगभग चार सौ मीटर के स्ट्रेच में 60 मीटर रोड को दूसरे छोर से जोड़ने का काम शनिवार से आरंभ हुआ। लगभग बारह वर्षों से यह सड़क अधूरी थी। यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कराया। सात से ज्यादा जेसीबी की मदद से कार्य किया जा रहा है, जिससे काम जल्द पूरा हो सके।