फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दुर्गा विसर्जन से पहले गंदगी व सुरक्षा इंतजामों पर निवासियों के सवाल, जानें क्या बोले

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 70 से अधिक सोसाइटियों में विराजमान मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था नहीं होने पर निवासियों ने सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का आरोप है कि हर बार प्राधिकरण की ओर से उनकी धार्मिक भावनाओं से खेला जाता है। सेक्टर 12 स्थित तालाब में विसर्जन की व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है,लेकिन वहां गंदे पानी और जलकुभी के बीच विसर्जन करना कैसे संभव होगा। जब प्राधिकरण के अधिकारियों को पता है कि 20 अक्तूबर को मां का विर्सजन किया जाना है,तो अब तक कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई। केवल विसर्जन से पहले तालाब पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जानकारी दी है।

निराला ग्रीनशायर के निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान भी स्थिति संतोषजनक नहीं थी। इस बार भी समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई है। वहीं सुपरटेक इकोविलेज एक के निवासी समीर भारद्वाज और सुपरटेक इकोविलेज दो के निवासी मृत्युंजय झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राधिकरण से विसर्जन स्थल की सफाई, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर स्पष्ट जानकारी मांगी है। निवासियों के अनुसार, प्राधिकरण की ओर से स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जानकारी तो दी गई, लेकिन सफाई और स्वच्छता से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। 

उनका कहना है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से सोसाइटी के लोग वहां पहुंचने लगेंगे। उसके बाद भी अब तक सब मौन साधे हुए हैं। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त रोशनी के साथ साफ रास्ते, सुरक्षित पहुंच, भीड़ प्रबंधन, कचरा निस्तारण और पानी की स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है। विसर्जन के बाद तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करना भी प्राधिकरण की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

हर बार आंदोलन का इंतजार क्यों?
निवासियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि त्योहारों के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते क्यों नहीं की जातीं। उनका कहना है कि जब पूरे क्षेत्र की सोसाइटियों के लोग एक ही स्थल पर पहुंच सकते हैं, तो प्राधिकरण को पहले से योजना बनाकर पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। निवासियों की मांग है कि धार्मिक आयोजन की गरिमा के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें