ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में रविवार को लंबित रजिस्ट्री के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे निवासियों ने बिल्डर को ढूंढने के लिए गुमशुदा की तलाश के पोस्टर्स के साथ प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि करीब पांच सौ परिवार पांच साल से रजिस्ट्री की बाट जोह रहे हैं,लेकिन बिल्डर की तरफ से न तो कोई जवाब मिल रहा है और न बैठक का समय दिया जा रहा है। उन्होंने गुमशुदा की तलाश वाले पोस्टर्स पर लिखा है कि हमारा बिल्डर हमें फ्लैट बेचकर कहीं खो गया है। हमारी रजिस्ट्री कराना ही भूल गया है। इसके साथ ही निवेदन किया है कि तुम जहां कहीं भी हो, वापस आ जाओ, हमारा चिंता के मारे बुरा हाल है।