सेक्टर 24 थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे के आस पास एक उल्टी दिशा से सर्विस रोड पर आ रही कार नाले में जा गिरी। इस दौरान कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। हालांकि हादसे में दोनों ही सुरक्षित हैं। इस बीच घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई तो वहीं पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के त्वरित सहायता करते हुए बड़े नाले से कार को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई। इसके बार क्रेन के जरिए कार को नाले से निकाला जा सका। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उनका रेस्क्यू हो सका।