ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में समस्याओं से परेशान निवासी मदद के लिए राह देख रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि रविवार को सुबह पानी और रात में बिजली की समस्या से भीषण गर्मी में लोगों को जूझना पड़ा। बिजली कटौती के दौरान कई टावरों में लिफ्ट भी बंद रहीं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सोसायटी निवासी दिनकर पांडे का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने के बाद सोसायटी में डीजी नहीं चलाया जाता, जिसके कारण लिफ्ट बंद हो जाती हैं और भीषण गर्मी में लोगों को बिन बिजली रहना पड़ता है।