फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो की एक सोसाइटी में बवाल: आपस में भीड़े निवासी और पशु प्रेमी, हुई तीखी नोकझोंक

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार देर शाम निवासियों ने एकत्र होकर पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थान से लावारिस कुत्तों को हटाने की मांग की, लेकिन तभी वहां पशु प्रेमी भी पहुंच गए। विरोध के बाद दोनों के बीच काफी तीखी नोंकझोक हुई। मेंटेनेंस टीम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं निवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्तों को लेकर सोसाइटी में विवाद बढ़ सकता है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी ना किसी निवासी को काट रहे है। दो दिन पहले एक बच्चे पर हमला किया था, लेकिन वह बाल बाल बच गया। सोसाइटी में सार्वजनिक स्थान व पोर्डियम पर कुत्तों का जमवाड़ा लगा रहता है। वहीं एल टावर के नीचे पोर्डियम पर एक फीमेल कुत्ते का घर बना हुआ है। उसने पिल्लों को जन्म दिया है। पशु प्रेमियों ने उसके ठहरने की वहां व्यवस्था कर दी। इस कारण बच्चों का वहां से निकलना बंद हो गया है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो शनिवार शाम को बड़ी संख्या में निवासी नीचे पहुंचे और उसे हटाने की मांग की। इस पर पशु प्रेमी भी मौके पर पहुंच गई और निवासियों का विरोध किया। इस पर काफी तीखी नोंकझोक भी हुई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में डॉग पॉलिसी के नियमों का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें