नोएडा के सेक्टर 58 थाने की पुलिस चौकी के सामने स्थित ट्रैफिक लाइट पर शव रखकर हंगामा किया गया। बीते सोमवार को दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी सक्षम को इसी ट्रैफिक लाइट पर निजी कॉलेज की बस ने टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान मृत्यु होने के बाद परिजनों ने ट्रैफिक लाइट पर शव रखकर चक्का जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी भांजकर मौके से हटाया।