फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र सप्लाई में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन, 215 कारतूस, और एक लाल रंग की टीयूवी गाड़ी (नंबर यूपी-16-बी.एम-7040) बरामद की गई है। पुलिस का यह ऑपरेशन गुप्त सूचना और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से 9 नवंबर को घरबरा अंडरपास के पास अंजाम दिया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान का कहना कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषभ त्यागी (ग्राम जौनचाना, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर) और गौरव ठाकुर (ग्राम नगरिया गिरधर, थाना राजेपुर, फर्रूखाबाद) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मेरठ से शस्त्र व कारतूस खरीद कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मुनाफे पर बेचते थे। ऋषभ त्यागी की अपने गाँव में एक पुरानी रंजिश भी चल रही है, जिसके चलते वह खुद भी शस्त्र और कारतूस रखता है। ऋषभ त्यागी और गौरव ठाकुर के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामले, और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें