फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में एसकेए दिव्या सोसाइटी में लोगों ने बढ़चढकर किया रक्तदान

अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 01:54 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसकेए दिव्या सोसाइटी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। सोसाइटी के लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोसाइटी के 25 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 300 से अधिक लोगों को डॉक्टरों की टीम ने देखा। इस मौके पर ब्लड प्रेशर शुगर के साथ कई अन्य जांच की गई। शारदा अस्पताल की डॉक्टर नैंसी गुप्ता ने मरीजों की काउंसलिंग भी की। इसके साथ ही निम्स अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हूमेरा ने महिलाओं को विभिन्न बीमारी की जानकारी दी। वहीं मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मानसी ने सोसाइटी के लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स दिए। वहीं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक प्रभारी कमल ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें