नोएडा। सेक्टर 21ए स्थित क्रिकेट स्टेडियम में डीपीएस इंदिरापुरम के वार्षिक खेल दिवस जोश 2024 का आयोजन 17 नवम्बर रविवार को होगा, जिसमें 4500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। शनिवार को स्कूली बच्चों ने अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के छात्र विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। रोमांचक ट्रैक और फील्ड इवेंट्स के अलावा, क्रिकेट ड्रिल, कराटे, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस, हूपला ड्रिल, योग और जुम्बा जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।