फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंप में छह हजार से ज्यादा दिव्यांगजनों की मदद

नोएडा में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सेक्टर 59 में आठ दिवसीय मेगा कैंप के जरिए 6,395 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, स्किलिंग और आजीविका का अवसर प्रदान किए गए। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सारिका मिंडा ने बुधवार को बताया कि स्पार्क मिंडा ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) शाखा द्वारा 18 से 25 मार्च 2026 के बीच नोएडा स्थित मुख्यालय में दिव्यांग जनों के लिए आठ दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंप के माध्यम से 6,395 लोगों को कृत्रिम अंग, आर्थोटिक डिवाइसेज, वॉकर, बैसाखिया, हैड स्टीक, विजुअल और हियरिंग एड जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि मिंडा ग्रुप अपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत देश के विभिन्न जनपदों से दिव्यांग लोगों को ढूंढ कर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में करीब तीन प्रतिशत लोग दिव्यांग है। मिंडा ग्रुप का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से अब तक ग्रुप ने 38 हजार से अधिक दिव्यांग जनों को सशक्त बनाया है। इससे पहले कुछ वर्षों में स्पार्क मिंडा ग्रुप ने 1,300 से अधिक दिव्यांग जनों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं। बीते एक दशक में ग्रुप ने इंडोनेशिया, वियतनाम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर सहित कई स्थानों पर इस तरह के कैंप आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक 50 हजार से अधिक दिव्यांग जनों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। इस अवसर पर मौजूद स्पार्क मिंडा ग्रुप के अध्यक्ष अशोक मिंडा ने कहा कि दृष्टि या श्रवण संबंधी बाधाएं किसी व्यक्ति के सपने देखने, योगदान देने और बदलाव लाने की क्षमता को सीमित नहीं करती। स्पार्क मिंडा में हम विविधता, समावेशन, और सामान अवसरों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान सके और उसे साकार कर सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके ग्रुप ने जयपुर फुट ,स्किल काउंसलिंग फॉर पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज, नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, इंडियन बिजनेस एंड डिसेबिलिटी नेटवर्क आदि के संस्थाओं के साथ साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से इस पहल को और मजबूत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्पार्क मिंडा को वर्ष 2024 में नेशनल अवॉर्ड फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटीज से भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें