फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवेरियन कैंसर के शुरुआती संकेत पहचानें, समय पर जांच से संभव बचाव

नोएडा। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है, लेकिन समय रहते जांच और जागरूकता से इससे बचाव संभव है। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मीरा पाठक ने बताया कि महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट में लगातार दर्द, सूजन, जल्दी पेट भरना, भूख कम लगना या बार-बार पेशाब आना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। महिलाओं को नियमित हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है। धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाकर रखने से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। परिवार में कैंसर की हिस्ट्री होने पर स्क्रीनिंग जरूर करानी चाहिए। जागरूकता और समय पर जांच ही ओवेरियन कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें