ग्रेनो प्राधिकरण की टीमों ने दूसरे दिन भी 22 जगहों पर पानी की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों का दावा है कि सभी जगह पानी की गुणवत्ता संतोषजनक मिली है। प्राधिकरण की आठ टीमों ने सेक्टर अल्फा-1 व 2, बीटा 1 व 2, नॉलेज पार्क 1, 2 व 3, ज्यू-1, म्यू वन, ईकोटेक 1, 6, 7 व 8, टेकजोन- 4 व सेक्टर -10 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अपार्टमेंट्स में पानी की गुणवत्ता की जांच की। टीम को पानी में सभी बेंचमार्क मानकों के अनुसार मिले हैं। आरडब्ल्यूए और एओए से फीडबैक पानी की गुणवत्ता के लिए लिया गया है। सेक्टर-सोसाइटी में स्थानीय लोगों से भी गुणवत्ता पर बात टीमें कर रही हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि रैंडम जांच का यह अभियान सोमवार तक चलेगा। अगर किसी को पानी की गुणवत्ता के लिए शिकायत है तो इसे वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) और प्रबंधक जल (8937024017) के मोबाइल पर कॉल या मैसेज से बताएं। प्राधिकरण की टीम इसकी जांच कर शीघ्र ठीक कराएगी।