फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Encouter: बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला निकला रैपिडो चालक, मुठभेड़ में हुआ घायल

अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 08:40 PM IST

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला आरोपी रैपिडो चालक निकला। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल यादव निवासी गांव नगला सलेम हाथरस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुकिंग पर अक्सर वहां जाता था। अन्य सोसाइटियों में भी इस तरह की घटनाओं की फिराक में था। ग्रेनो वेस्ट से बाइक चोरी भी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें