दादरी तहसील की टीम ने बृहस्पतिवार को बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। बृहस्पतिवार को तहसील की टीम ने स्टाम्प शुल्क का बकाया जमा नहीं करने पर नोएडा स्थित गोल्फ ग्रीन बिल्डकॉन बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। जबकि अंसल हाइटेक टाउनशिप और उत्तर स्टील्स एंड एसोसिएट्स बिल्डर के कार्यालय पर मुनादी कराई हैं। बिल्डर पर यूपी रेरा की 300 से ज्यादा आरसी का 77 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। अफसरों ने बताया कि बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।