जेवर तहसील के रबूपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हल्की फुहारों के पड़ते ही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल स्थानीय लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि बारिश कुछ ही देर तक हुई, लेकिन इसने तापमान में गिरावट दर्ज कराकर हवा में ठंडक घोल दी।