फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सेक्टर 150 मोड़ पर हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग, पानी के भराव और लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन

घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण सेक्टर 150 मोड़ पर शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद आसपास की कई सोसाइटी निवासी सड़क पर उतरे। निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नजदीकी थाने भी पहुंचे। निवासियों ने कहा कि पानी के भराव से सेक्टर में भी खतरा बना हुआ है और इससे बीमारियां भी फैल रही हैं। सेक्टर 150 में शाम होते ही टाटा यूरेका पार्क, एल्डिको, एटीएस ली ग्रैंडियोज, गोदरेज, समृद्धि समेत अन्य सोसाइटी निवासियों ने सड़क का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिल्डर और प्रशासन की मिलीभगत के आरोप भी लगाए। प्रदर्शन में मौजूद डिलिवरी बॉय ने बताया कि पानी में गाड़ी गिरने के बाद दो घंटे तक युवक ने राहगीरों से मदद मांगी थी लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। जबकि वहां पर रेस्क्यू करने की टीम मौजूद थी और सेफ्टी जैकेट भी थी। उनका कहना था कि पानी ठंडा है और सरिये भी लगने का डर है। इसी बीच डिलिवरी बॉय अपने कपड़े उतारकर अंदर गया और 40 मिनट तक पानी में लड़के को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान टाटा यूरेका पार्क से अमन निझावन, विवेक, कुणाल, सुनील, अरुण, चंद्रकांत, उपेंद्र, विकास, प्रदीप, जीशान, प्रवीन समेत अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें