मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत सीईआईआर सेल नोएडा व थाना सेक्टर 58 के द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुध्द नगर में गुम हुए कुल 108 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए से अधिक है को सर्विलांस व सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मिशन शक्ति की टीम द्वारा खोज कर मातृत्व शक्ति को सुपुर्द किया गया। इसमें खोज करने वाली टीम भी महिलाओं की थी और अधिकतर मोबाइल भी महिलाओं के ही थे।