फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस,अगले कुछ दिनों तक बढ़ेगी गर्मी

नोएडा। शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। सुबह के समय ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी का असर लगातार बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। ऐसे में दिन के समय तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म मौसम के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करने और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह गर्मी बनी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें