नोएडा सेक्टर 74 स्थित में श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल की महिला प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा संचालित नखरा वखरा लेडिस क्लब ने करवा चौथ को लेकर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को और भी खास बना दिया। करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए ।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आरजे राहुल मकिन उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने महिला प्रतिभागियों को गेम खिलाए और जीतने वाली महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष शिवानी गुप्ता ने बताया कि यह हमारा पहला कार्यक्रम है, जिसमें हमनें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे करवा चौथ सौंदर्य प्रतियोगिता, डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की। हम वर्ष भर इस तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष शिवानी गुप्ता ने किया, इस आयोजन में क्लब की लगभग 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन में श्वेता श्रीवास्तव, शिल्पी अरोड़ा, शैली अग्रवाल, नेहा सिंह का विशेष योगदान रहा।