भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि देश में किसान विरोधी सरकार है, हम सब को एकजुट होकर मुद्दों पर लड़ने की जरूरत है, इसलिए संगठन विस्तार किया है। प्रदेश के कई जिलों में संगठन के पदाधिकारी बनाए जा चुके है। सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। वे शनिवार को डेल्टा-2 सेक्टर में आयोजित के कार्यक्रम में संगठन के विस्तार के दौरान नए जिम्मेदारी देने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने यूनियन का गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष विनेश रावल को बनाया है। प्रदेश कार्यकारिणी में शुभम भाटी को प्रदेश महासचिव, सतवीर नेताजी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद भाटी को प्रदेश सचिव, फुरकान राणा को प्रदेश सचिव, देवेंद्र सहलोत और वीरपाल को प्रदेश सचिव बनाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर काफी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे है।