फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आहवान में जेबीएम ग्लोबल स्कूल में कराटे ने जमाया मैदान

राहुल तिवारी Updated Fri, 17 Oct 2025 08:22 PM IST

नोएडा सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में जारी आहवान 2025 का पांचवां दिन खेल, संस्कृति और उत्सव की शानदार ऊर्जा से सराबोर रहा। दिन की शुरुआत कराटे मुकाबलों से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपनी सटीक तकनीक, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कराटे के हर मूव पर अभिभावक तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे। इसके बाद सीनियर बास्केटबॉल (अंडर-14) के मैचों ने माहौल को और जोश से भर दिया। डायमंड स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लव (डायमंड स्कूल) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गर्ल्स कैटेगरी में लोटस वैली स्कूल विजेता रहा और दृष्टि ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें