फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टेबल टेनिस में कानपुर की एथलीट गीता टंडन कपूर ने जीता गोल्ड, शतरंज में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

नोएडा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान करीब 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला वर्ग में कानपुर की एथलीट गीता टंडन कपूर ने गोल्ड अपने नाम किया। वह अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वेटर्न यूपी रत्न अवॉर्डी, आयकर अधिकारी हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने रोम में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में भी प्रतिभाग किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में भारत सरकार में रहीं तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें यूपी रत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है। आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच शतरंज खेल को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिला। बृहस्पतिवार को हुए शतरंज प्रतियोगिता में 100 से लोगों ने प्रतिभाग किया। उप आयकर आयुक्त शशांक शेखर ने बताया कि शतरंज के खेल में सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिला। हालांकि शतरंज के साथ साथ कैरम, बैडमिंटन, क्रिकेट, दौड़ में भी लोगों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें