भारतीय रेसलर दिव्या काकरान ने महाराष्ट्र के अहमद नगर में आयोजित कुश्ती प्रतियगोगिता में कावती माता केसरी पुरस्कार अपने नाम किया। रेसलर दिव्या काकरान नोएडा प्राधिकरण में बतौर नायाब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उनके सामने महाराष्ट्र की पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट सोनाली और मनीषा से मुकाबला रहा। दोनों को मैदान में मात देते हुए उन्होने जीत अपने नाम की। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनका इस साल का पहला पुरस्कार है, जहां उन्होंने कावती माता केसरी पुरस्कार जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस साल की शुरूआत अच्छी रही। इस साल के पहली कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होने कावती माता केसरी पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। इससे उन्हे और उनके पूरे परिवार को नाज है। जब वह घर आईं तो उनका धूमधाम से स्वागत किया गया।