फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरजी रेजिडेंसी में 10 साल बाद मिलेंगी सुविधाएं, बिल्डर और एओए के बीच समझौता

नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 10 साल बाद उन्हें सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए सोसाइटी के बिल्डर की ओर से सहमति दी गई है। बिल्डर और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के बीच इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) की सहमति से 11 दिसंबर 2024 को एक समझौता पर दस्तखत हुए हैं। इस समझौते के तहत बिल्डर की ओर से सोसाइटी के अधूरे काम करीब एक साल में पूरा करने के लिए सहमति दी गई है। एओए अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सोसाइटी का प्रोजेक्ट 2010 में लॉन्च हुआ था। यहां पर 2015 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था, लेकिन वे सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं जो बिल्डर-खरीदार एग्रीमेंट के तहत तय हुई थीं। 2024 में सोसाइटी का बिल्डर दिवालिया हो गया और मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में चला गया। ऐसे में सोसाइटी के निवासी परेशान रहते थे। हम बिल्डर से गुहार लगाकर थक चुके थे, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा था। सोसाइटी में क्लब, बैंक्वेट हॉल, जिम, फायर सेफ्टी उपकरण और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी नहीं थीं। यह सभी कार्य बिल्डर की ओर से पूरे नहीं किए गए। सोसाइटी में 500 से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री तक नहीं हुई है, क्योंकि बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का करीब 150 करोड़ रुपया बकाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें